आजमगढ़ उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के निर्देश पर आजमगढ़ में 20–21 फरवरी को वृहद परिवहन मेला

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शासन के निर्देश जिले में आरटीओ विभाग की ओर से 20 व 21 फरवरी को आरटीओ कार्यालय परिसर में वृहद परिवहन मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में वाहन स्वामियों को एकमुश्त कर जमा करने की विशेष सुविधा दी जाएगी, जिससे उन्हें बार-बार टैक्स जमा करने की झंझट से राहत मिलेगी।मीडिया से बातचीत के दौरान आरटीओ सुनील कुमार ने बताया कि यह मेला विशेष रूप से व्यावसायिक वाहनों के लिए लाभकारी होगा। साढ़े सात टन तक की गाड़ियों के लिए एकमुश्त टैक्स जमा करने की योजना चलाई जा रही है। एक बार में कर जमा करने पर वाहन मालिकों को भविष्य में बार-बार टैक्स जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार—दो पहिया वाहनों पर साढ़े 12 प्रतिशत,तीन पहिया वाहनों पर 7 प्रतिशत,10 लाख रुपये तक की गाड़ियों पर साढ़े 10 प्रतिशत,तथा 10 लाख रुपये से अधिक कीमत की गाड़ियों पर साढ़े 12 प्रतिशत से अधिक की दर लागू है।आरटीओ ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाएं। विभाग की ओर से मेले के दौरान विशेष काउंटर और सहायता डेस्क की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा हो इस दौरान ARTO प्रवर्तन अतुल कुमार यादव,ARTO प्रशासन विष्णु दत्त मिश्रा, यात्री कर अधिकारी विक्रांत सिंह,बाबू रामकिसुन राम, बाबू नमीष तिवारी, अमित कुमार, अमित यादव, राजुकमार, धर्मेन्द्र तिवारी, अनूप गौड,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *