आजमगढ़ पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़ पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द। दिनांक 05.10.2025 को समय लगभग 10:00 बजे रवि अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय बसंत अग्रवाल, निवासी मोहल्ला सदावर्ती, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, अपने घर से दुकान खोलने हेतु निकले थे, किंतु उसके पश्चात घर वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा आस-पड़ोस, मित्रों एवं रिश्तेदारों के बीच तलाश की गई, परंतु कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना परिजनों द्वारा तत्काल थाना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई। आज दिनांक 07.10.2025 को पुलिस के अथक प्रयासों से गुमशुदा व्यक्ति रवि अग्रवाल उपरोक्त को कानपुर से सकुशल बरामद किया गया। तत्पश्चात विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा अपने प्रियजन की सकुशल बरामदगी पर आजमगढ़ पुलिस का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *