अतरौलिया में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आज़मगढ़।अतरौलिया पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तमंचे, कारतूस, अर्द्धनिर्मित हथियार और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गुरुवार तड़के पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भवानीपुर गांव में एक छप्पर के अंदर अवैध असलहे तैयार किए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा। मौके पर मौजूद तीन व्यक्तियों में से दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान विन्ध्यांचल (55) निवासी देवलर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक तमंचा .303 बोर, दो अर्द्धनिर्मित तमंचे और असलहा बनाने की मशीन व अन्य उपकरण बरामद हुए।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध तमंचों का निर्माण कर उन्हें कारतूस सहित बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध शस्त्र निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *