थाना बरदह का क्षेत्राधिकारी लालगंज ने किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय ने थाना बरदह का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाना अभिलेखों एवं रजिस्टरों की गहन जांच की तथा उनके सही रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया और परिसर को व्यवस्थित व स्वच्छ बनाए रखने पर जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करने के निर्देश भी दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *