आजमगढ़ को मिली नई पीआरवी वाहनों की सौगात, आपातकालीन सेवाएं होंगी और मजबूत

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली यू0पी0 112 के तहत जनपद आजमगढ़ को 11 नए चार पहिया पीआरवी वाहन (स्कार्पियो) और 2 दो पहिया पीआरवी वाहन (पल्सर) आवंटित किए गए हैं। इन वाहनों के शामिल होने से जिले में आपातकालीन सेवाओं की गति और प्रभावशीलता बढ़ेगी। पूर्व में जनपद में 57 चार पहिया और 16 दो पहिया पीआरवी वाहन संचालित थे। नए वाहनों के शामिल होने के बाद अब जिले में कुल 68 चार पहिया और 18 दो पहिया पीआरवी वाहन सक्रिय हो जाएंगे।मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स, आजमगढ़ में नए पीआरवी वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन और पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने नए 11 चार पहिया और 2 दो पहिया पीआरवी वाहनों को संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इन नए वाहनों को कन्धरापुर, मुबारकपुर, बिलरियागंज, तहबरपुर, अहरौला, सरायमीर, देवगांव, बरदह, मेहनगर, तरवा और मेहनाजपुर थानों को आवंटित किया गया है, जबकि दो पहिया पीआरवी सिधारी और बिलरियागंज को दी गई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नए पीआरवी वाहनों के संचालन से पुलिस सहायता, अग्निशमन, चिकित्सा सेवा और रात्रि सुरक्षा जैसी आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे नागरिकों को हेल्पलाइन 112 के माध्यम से किसी भी समय त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *