अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा थाना महराजगंज का औचक निरीक्षण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा थाना महराजगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, मेस, महिला हेल्प डेस्क तथा थाने में साफ-सफाई आदि का गहनता से अवलोकन किया गया। ➡️अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा थाने के अधिकारियों/कर्मचारियों को अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव, आगन्तुकों/पीड़ितों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार, महिला एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *