
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिला जज कार्यालय में दफ्तरी भूतनाथ तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारी संघ की ओर से दीवानी न्यायालय के हॉल ऑफ जस्टिस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनपद न्यायाधीश जयप्रकाश पांडेय ने अंगवस्त्र पहनाकर भूतनाथ तिवारी को सम्मानित किया। वहीं एमएसीटी कोर्ट के न्यायाधीश मुकेश कुमार सिंह ने उन्हें रामचरितमानस की प्रति भेंट की।इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला जज जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि जिस दिन हम सेवा में प्रवेश करते हैं, उसी दिन से सेवानिवृत्ति की तिथि भी निर्धारित हो जाती है। नौकरी से रिटायरमेंट जीवन की समाप्ति नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत का पड़ाव है।समारोह में अपर जिला जज अजय कुमार शाही, कमलापति, विजय कुमार वर्मा, जैनुद्दीन अंसारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, रिपुदमन सिंह, वंशिका श्रीवास्तव सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रंजय कुमार, मंत्री अजीत कुमार श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्टेनो संघ के अध्यक्ष अमरेश सिंह ने किया।
