अतरौलिया में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन की मांगी गई दुआ

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,नगर पंचायत समेत पूरे क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अल्लाह की बारगाह में देश और क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।नगर पंचायत स्थित बड़ी जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई, जबकि इसके बाद छोटी मस्जिद सहित क्षेत्र की अन्य मस्जिदों में भी अकीदत के साथ नमाज हुई। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर अभय राज पांडेय, क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी तथा थाना अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दुबे ने मस्जिदों और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहार के मद्देनजर मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी तथा ड्रोन कैमरे से भी निगरानी कराई गई। प्रशासन की ओर से पूर्व में ही कुर्बानी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। लोगों से निर्धारित स्थान पर ही कुर्बानी करने तथा उसके अवशेषों का उचित ढंग से निस्तारण करने की अपील की गई थी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की नई परंपरा का पालन न किया जाए तथा कानून के दायरे में रहकर ही धार्मिक कार्यक्रम संपन्न किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।पूरे क्षेत्र में त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *