सर्वोदय पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग, 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, निदेशिका श्रीमती कंचन यादव तथा उप-प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ की गई। इसके पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के एनसीसी विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट भी प्रस्तुत किया गया।तत्पश्चात वंदे मातरम्, झंडा गीत के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने समूह गीत एवं नृत्य के माध्यम से देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति दी। “पांव में पायल”, “तुम्हारे हवाले वतन साथियों”, “जय हो”, “धरती सुनहरा अम्बर नीला”, “घूमर-घूमर”, “मिट्टी के बेटे” और “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा” जैसे कार्यक्रमों पर दर्शक झूम उठे। साथ ही इंटर हाउस गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।विद्यालय के विद्यार्थियों ने जनपद की पुलिस लाइन में आयोजित गीत-संगीत प्रतियोगिता में भी सहभागिता कर प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इस अवसर पर संस्थापक/प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हमें देश सेवा के प्रति समर्पित रहना चाहिए तथा भारतीय संविधान में पूर्ण आस्था रखनी चाहिए, तभी समाज और राष्ट्र समृद्ध होगा।उप-प्रधानाचार्य संजय कुमार विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संविधान राष्ट्र का सर्वोच्च महान ग्रंथ है, जो हमें सही मार्गदर्शन प्रदान करता है। राष्ट्रहित ही प्रत्येक भारतीय का परम लक्ष्य होना चाहिए तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान की भावना सदैव बनाए रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *