

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।कोतवाली थाना क्षेत्र के अटलस पोखरा मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसकी करीब 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को 27 दिसंबर 2025 की शाम लगभग चार बजे एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद 3 जनवरी 2026 को कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 03/26 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।मामले की विवेचना के दौरान चौकी प्रभारी बदरका उप निरीक्षक शशि सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु गौड़ पुत्र छोटू गौड़, निवासी सिविल लाइन, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 19 वर्ष) को 24 जनवरी 2026 को राजघाट तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
