

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।जनपद आजमगढ़ पुलिस ने संगठित अपराध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए नकबजनी, चोरी, पशु चोरी, वाहन चोरी एवं शासकीय संपत्ति की चोरी जैसी संगीन घटनाओं में संलिप्त एक संगठित आपराधिक गिरोह के सरगना को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थाना सरायमीर के नेतृत्व में की गई है।पुलिस के अनुसार थाना सरायमीर, निजामाबाद, फूलपुर, पवई सहित आसपास के थाना क्षेत्रों में सक्रिय यह गिरोह लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल पैदा कर रहा था। गिरोह की गतिविधियों के चलते आमजन मुकदमा दर्ज कराने एवं गवाही देने से कतराता था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की गई। गिरोह का सरगनागिरोह का नेतृत्व अनवर पुत्र असलम, निवासी ग्राम डण्डवा मुस्तफाबाद (खपड़ागांव), थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ द्वारा किया जा रहा था। पुलिस विवेचना में सामने आया कि अनवर अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता था।
गिरोह द्वारा की गई प्रमुख आपराधिक घटनाएं
10 जुलाई 2024: थाना सरायमीर क्षेत्र में रात्रि के समय ताला तोड़कर बकरी चोरी।
02/03 अगस्त 2024: थाना सरायमीर क्षेत्र में मकान से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, कूलर, टिल्लू पंप आदि की चोरी।
26 मई 2024: थाना फूलपुर क्षेत्र में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से 31 बोरी गेहूं-चावल चोरी कर CCTV कैमरा क्षतिग्रस्त।
28 फरवरी 2024 एवं 30 अप्रैल 2024: थाना पवई क्षेत्र में ट्यूबवेल से विद्युत मोटर व अन्य कीमती सामान चोरी।
गिरफ्तारी व गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
दिनांक 04 अगस्त 2024 को थाना सरायमीर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर अनवर पुत्र असलम को गिरफ्तार किया था। इसके उपरांत गिरोह की संगठित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में दिनांक 09 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं लिंक नोडल अधिकारी (गैंग चार्ट) के साथ संयुक्त बैठक में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई को अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके क्रम में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 17/26 धारा 2ख(1)/3(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
सरगना का आपराधिक इतिहास
गैंग लीडर अनवर पुत्र असलम के विरुद्ध जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, शासकीय संपत्ति चोरी एवं आयुध अधिनियम से संबंधित कुल 07 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस का स्पष्ट संदेशपुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि संगठित अपराधियों एवं गिरोहों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
