तालाब से मछली चोरी कर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जाल और नकदी बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के थाना बरदह पुलिस ने तालाब से मछली चोरी कर बेचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मछली पकड़ने की जाल और नकद बरामद किया गया है। आपको बता दे की 19 जनवरी 2026 को ग्राम पसिका निवासी चंदन कश्यप पत्नी पवन कश्यप द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गई कि उनके पति के नाम से गांव में मत्स्य पालन हेतु एक पोखरी आवंटित है, जिसमें मछलियां पाली गई हैं। पति के बाहर रहने के कारण पोखरी की देखरेख गांव के ही देवदत्त राय को सौंपी गई थी। 18 जनवरी 2026 की भोर करीब 2:30 बजे, गांव के ही अजय सरोज पुत्र नन्दलाल सरोज एवं सुरज सरोज पुत्र विनोद सरोज द्वारा जाल लगाकर पोखरी से मछली चोरी करते हुए पकड़े जाने की सूचना दी गई। वादिनी के अनुसार उक्त दोनों आरोपियों द्वारा पूर्व में भी कई बार मछली चोरी की जा चुकी थी। इस संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 24/26 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले के अनावरण के क्रम में आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को उप निरीक्षक पुनीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को ग्राम बकेश से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *