

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सेवा सरोकार सेना के तत्वावधान में 18 जनवरी 2026 को आशुतोष इंटर कॉलेज, रसूलपुरपुर बाजबहादुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ लिया।शिविर में पेट, लिवर, मधुमेह, हृदय, नेत्र, महिला एवं बाल रोग संबंधी समस्याओं की जांच के साथ बीपी, वजन एवं SPO2 की निःशुल्क जांच और दवाओं का वितरण किया गया। डॉ. संदीप राय, डॉ. विवेक मिश्र एवं डॉ. सी. दुबे ने एवं अंकित डॉ. ए.आर. सिंह (अधीक्षक, लालगंज) एवं डॉ. जैनेंद्र मिश्रा (एम.ओ., प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा) द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श किया गया। कार्यक्रम सेवाएँ प्रदान कीं। इस अवसर पर , आयोजन में संस्थापक अमित प्रकाश चौबे ने कहा कि सेवा कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।उत्कर्ष तिवारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य,नवीन कुमार पाण्डेय RSS,गौतम चौबे,राकेश चतुर्वेदी,अमन एवं सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
