गंभीरपुर में सड़क हादसे का आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार, लापरवाही से टक्कर मारकर दो युवकों की हुई थी मौत

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लापरवाहीपूर्वक ट्रेलर/ट्रक चलाकर टक्कर मारने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्रवाई आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। घटना के संबंध में वादी सौरभ कुमार यादव पुत्र अंबिका यादव निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना बरदह ने 4 जनवरी को थाना गम्भीरपुर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसी दिन गंभीरपुर बाजार में उनके चचेरे भाई संदीप यादव (रिंकू)व संतोष यादव उर्फ गुड्डू विपरीत दिशा से तेज व लापरवाहीपूर्वक आ रहे ट्रेलर/ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक चालक विनोद कुमार पुत्र रामलाल निवासी ग्राम लौहौरा, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर द्वारा टक्कर मारे जाने से दोनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 005/2026 धारा 281 व 106(1) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना में 5 जनवरी 2026 को उप निरीक्षक संदीप कुमार दूबे ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त विनोद कुमार को मुहम्मदपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संदीप दूबे एवं कांस्टेबल विनोद कुमार यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *