

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जिले के थाना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चौकों खुर्द गांव में खड़ी कार में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। पीड़ित ओमप्रकाश राय ने मामले को संदिग्ध बताते हुए थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।तहरीर के अनुसार 02 जनवरी 2026 की रात लगभग 12:55 बजे आवेदक की कार संख्या UP 50 BX 4952 घर के सामने खड़ी थी। देर रात जोरदार धमाके की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकला तो देखा कि उसकी कार में आग लगी हुई थी। उसी समय पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक कार व बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं।घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 पर दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पीड़ित ने आशंका जताई है कि घटना दुर्घटनावश न होकर किसी शरारती तत्व की करतूत हो सकती है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।वही इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बोलेनो कार और मोटरसाइकिल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है गाड़ी मालिक ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
