फर्जी कॉल कर भाई के पकड़े जाने का डर दिखाकर की गई थी ठगी, कोतवाली साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। साइबर फ्राड के शिकार हुए एक युवक को पुलिस की तत्परता से बड़ी राहत मिली है। थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी अबू सालिम पुत्र महफूज अहमद, निवासी कुन्डीगढ़, के साथ 14 जून 2025 को 20 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई थी। पीड़ित को एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम पुलिस बताते हुए उसके भाई के पकड़े जाने की बात कही और डराकर तत्काल पैसे भेजने को कहा। घबराहट में आकर पीड़ित ने 20,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत संख्या 33106250063616 दर्ज कराई गई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली साइबर प्रभारी रवि गौतम व टीम एवं साइबर सेल द्वारा संबंधित खाते में धनराशि होल्ड कराई गई और नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर पीड़ित के खाते में पूरे 20,000 रुपये वापस कराए गए। पुलिस द्वारा पीड़ित को साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम• उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम – थाना कोतवाली, आजमगढ़• का0 नीरज कुमार – थाना कोतवाली, आजमगढ़• का0 दीपचन्द्र कुशवाहा – थाना कोतवाली, आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *