दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ आजमगढ़ चुनाव 2025–26 सहमंत्री पद के उम्मीदवार शफीउद्दीन “मशाल” मैदान में

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

आजमगढ़। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, आजमगढ़ के वर्ष 2025–26 के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मियां तेज हो गई हैं।आपको बता दे की इसी क्रम में सहमंत्री पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता शफीउद्दीन “मशाल” ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्हें क्रम संख्या 8 आवंटित की गई है। शफीउद्दीन “मशाल” लंबे समय से अधिवक्ता हितों, न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता एवं अधिवक्ताओं की एकता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। उनका कहना है कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे और संघ को मजबूती प्रदान करेंगे।चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और विभिन्न पदों के उम्मीदवार अपने-अपने समर्थन में जनसंपर्क कर रहे हैं। सहमंत्री पद के लिए शफीउद्दीन “मशाल” की उम्मीदवारी को अधिवक्ता वर्ग के एक बड़े तबके का समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *