

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद की पुलिस द्वारा ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के अंतर्गत की गई गुणवत्तापूर्ण विवेचना, प्रभावी मॉनिटरिंग तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप हत्या के एक प्रकरण में मा0 न्यायालय द्वारा 04 अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आपको बता दे की थाना अतरौलिया में पंजीकृत मुकदमा संख्या 10/2019, धारा 302, 307, 34 भादवि एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियुक्तगण रामबरन पुत्र बुझावन, कालीचरन पुत्र पुनवासी, रामकेश पुत्र बाबूलाल (निवासीगण देवडीह वसरिका, थाना अतरौलिया, आजमगढ़) तथा अरविन्द पुत्र राम नयन (निवासी फुलवारी, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकर नगर) के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक 16.01.2019 को पीड़िता मीरा पुत्री रामसरित द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार अभियुक्तों ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके पिता रामसरित पर सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया, जिसमें कुल 09 गवाहों का परीक्षण कराया गया।दिनांक 24.12.2025 को मा0 जनपद न्यायाधीश, आजमगढ़ द्वारा सभी अभियुक्तों को दोषसिद्ध पाते हुए प्रत्येक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही अभियुक्त रामबरन पुत्र बुझावन को ₹1,55,000/- तथा शेष अभियुक्तों को ₹1,50,000/- प्रत्येक के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
