

आजमगढ़ में राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का पुर्ननिर्माण कराने की आवश्यकता है जिसके लिये जिला समाज कल्याण अधिकारी के पत्रांक संख्या 1376-79 दिनांक-3.08.2022 सम्बन्धित को प्रेषित किया गया था, जिस पर अधिशासी अभियतां सिडको आजमगढ़ के पत्रांक संख्या-17/ अधि-अभि/आजमगढ़/आई०पी० 2022-23 दिनांक 13.04.2022 द्वारा धनराशि 470.59 लाख का आगणन किया गया। परन्तु राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का पुर्ननिर्माण कराने का कार्य अभी तक प्रारम्भ नही हो सका। अतः आपसे निवेदन है कि राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का पुर्ननिर्माण कराया जाना अति आवश्यक है जिसके लिये सम्बन्धित को निर्देशित कर निर्माण कराने की कृपा करें।
