

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जिला मुख्यालय स्थित सिधारी थाना क्षेत्र में लेमन रेडियो (हाफ लेमन रेडियो) के स्टेशन हेड शिवम चतुर्वेदी के साथ विवाद और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से थानाध्यक्ष सिधारी को दी गई तहरीर के अनुसार, शिवम चतुर्वेदी शुक्रवार की शाम अपने मित्र की शादी में नई XUV700 कार से शामिल हुए थे। शादी के कार्यों में व्यस्त रहने के दौरान अचानक तेज़ आवाज़ सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो आयुष सिंह नामक युवक उन पर शराब के नशे में गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप है।शिवम चतुर्वेदी का कहना है कि जब उन्होंने शांतिपूर्वक कारण पूछना चाहा, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि इसके बाद आयुष सिंह अपने तीन साथियों के साथ UP 32 NV 9254 नंबर की गाड़ी से धमकाते हुए मौके से चला गया। थोड़ी देर बाद आरोपी का फोन आया, तब भी उसने गाली दी और धमकी दी कि —
“शादी से गाड़ी लेकर निकल जाओ, नहीं तो आकर जान से मार देंगे और तुम्हारी नई गाड़ी जला देंगे। ”स्टेशन हेड ने बताया कि उनकी कार सिर्फ तीन दिन पुरानी है और आरोपी की धमकियों से वे भयभीत हैं। उन्होंने थानाध्यक्ष से आरोपी आयुष सिंह निवासी एलवल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में उनके जान-माल को कोई खतरा न रहे। तहरीर के आधार पर सिधारी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
