
गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़ जनपद में राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटी हॉस्पिटल, में संचालित है जो शासन की मंशा के अनुसार बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है तथा मरीजों का सुचारू रूप से बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है।
परन्तु आजमगढ़ मण्डल की जनता के इलाज हेतु निम्नलिखित सुविधाओं की नितान्त आवश्यकता है।
1. गहन हृदय रोग कक्ष व कार्डियोलॉजिस्ट की सुविधा।
2. नेफ्रोलॉजी हेतु नेफ्रोलॉजिस्ट व डायलिसिस यूनिट की स्थापना।
अतः आपसे सादर अनुरोध है कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्त सुविधायें राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटी हॉस्पिटल, आजमगढ़ में उपलब्ध कराने की कृपा करें।
