एसआईआर की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग को लेकर जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ ने एस०आई०आर० की अनावश्यक, जटील, पक्षपाती और बी०एल०ओ० की आत्मघाती प्रक्रिया को सरल और निष्पक्ष बनाने की मांग को राष्ट्रपति को नामित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं का कहना था कि देश में राज्य दर राज्य चुनाव आयोग द्वारा SIR किया जा रहा है। SIR की पक्षपाती संदेहप्रद व्यवस्था के प्रति आम जनमानस में वोट चोरी के माध्यम से सरकार चोरी की सरकारी व्यवस्था को लेकर निराशा और गुस्सा है। लोकतंत्र में जनता के ऊपर खास कर दलित आदिवासी पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्गों को वोट के अधिकार से वंचित होने का खतरा महसूस होगा। साथ ही एस०आई०आर० लागू होने वाले राज्यों में लगातार बी०एल०ओ० कर्मचारियों के आत्महत्या की दुखद खबरें पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करते हैं। अतः राष्ट्रपति महोदया संविधान प्रहरी होने के नाते शोषित वंचित समाज के वोट के अधिकार की रक्षा करने वाला और सरल एस0आई0आर0 प्रक्रिया बनाने की कृपा करें। साथ ही बी०एल०ओ० की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *