आजमगढ़ कार चालक ने ई-रिक्शा चालक को पीटा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के एलवल मुहल्ले में शुक्रवार शाम लगभग 5.30 बजे एक मामूली सड़क हादसा बड़े विवाद में बदल गया। बताया जा रहा है कि एक कार और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई, जिसके बाद कार चालक ने पहले ई-रिक्शा चालक की दुकान के अंदर पिटाई की और फिर उसे अपनी गाड़ी में जबरन बैठाकर उठा ले गया। कुछ देर बाद ई-रिक्शा चालक अरुण वापस मौके पर लौटा और बताया कि कार चालक उसे कोतवाली गेट तक ले गया और पुलिस को सौंपने की धमकी देते हुए 800 नकद और 1000 ऑनलाइन लेकर छोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति दुकान के अंदर एक युवक को पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहे लोग कार चालक और ई-रिक्शा चालक बताए जा रहे हैं।कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *