अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा थाना तहबरपुर का औचक निरीक्षण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन द्वारा थाना तहबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, मेस, महिला हेल्प डेस्क तथा थाने में साफ-सफाई आदि का गहनता से अवलोकन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा थाने के अधिकारियों/कर्मचारियों को अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव, आगन्तुकों/पीड़ितों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार, महिला एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *