बिलरियागंज में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम! दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, लंबा है आपराधिक इतिहास

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की कोशिश कर रही दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम मोलनापुर मोड़ स्थित नहर पुलिया के पास दोनों महिलाओं ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके […]

Continue Reading

आजमगढ़ में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, दो थाना क्षेत्रों से 8 गिरफ्तार

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाना क्षेत्रों से कुल 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना मुबारकपुर पुलिस ने 5 जबकि थाना जहानागंज पुलिस ने 3 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को […]

Continue Reading

शिक्षक की भूमिका में नजर आए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, अचानक स्कूल पहुंचकर बच्चों की ली क्लास

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविंद्र कुमार लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार शिक्षा क्षेत्र पल्हनी के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल भदुली पहुंचे, जहां उनका एक अलग ही अंदाज देखने को […]

Continue Reading

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, आजमगढ़ में 10 तहसीलों पर खुले ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आजमगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सहित जनपद की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित तहसील कार्यालयों में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित केंद्र का उद्घाटन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं […]

Continue Reading

मंडलायुक्त विवेक की पहल पर कमिश्नरी में लगा निःशुल्क ईएनटी जांच शिविर, 85 लोगों की हुई जांच

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।मंडलवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडलायुक्त विवेक की पहल पर शुक्रवार को कमिश्नरी परिसर स्थित आयुक्त कार्यालय के सभागार में निःशुल्क ईएनटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मां ईएनटी सेंटर की ओर से आयोजित इस शिविर में डॉ. नीति चड्ढा के […]

Continue Reading

मेहनगर बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव, पुस्तकालय भवन का किया शिलान्यास

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के सांसद धर्मेंद्र यादव शुक्रवार को मेहनगर तहसील बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से स्वीकृत पुस्तकालय भवन एवं सीढ़ी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट अनिल वर्मा समेत बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण […]

Continue Reading

आजमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, अटल चौराहा और शास्त्री तिराहा बनाने की मांग, भाजपा प्रदेश संयोजक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को सौंपा प्रस्ताव

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के विकास, खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा महान राष्ट्रनायकों के सम्मान में महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक (खेल प्रकोष्ठ), प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी आजमगढ़ से मुलाकात कर तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कार्रवाई का अनुरोध […]

Continue Reading

आजमगढ़ नौकरी का झांसा, फिर एक लाख में युवती का सौदा! आजमगढ़ पुलिस ने पश्चिम बंगाल तक पहुंचकर खोला मानव तस्करी का राज

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ नौकरी दिलाने का सुनहरा सपना दिखाकर युवतियों को अपने जाल में फंसाना, फिर अलग-अलग एजेंटों के माध्यम से एक से दूसरे व्यक्ति के हाथों बेचना और अंत में देह व्यापार के दलदल में धकेलना। मानवता को शर्मसार करने वाले अंतरराज्यीय मानव तस्करी रैकेट का आजमगढ़ पुलिस ने सनसनीखेज पर्दाफाश किया है। थाना […]

Continue Reading

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लगाए गए लौह पुरुष के कटआउट की दुर्दशा, कलेक्ट्रेट के सामने लटक रही होर्डिंग

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। देश के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया था। इस दौरान शासन-प्रशासन की ओर से बड़े-बड़े आयोजन किए गए और प्रचार-प्रसार के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर सरदार पटेल के बड़े कटआउट और […]

Continue Reading

आजमगढ़: जीयनपुर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल समेत चार गिरफ्तार, दो गाय और बछड़ा बरामद

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने घायल अभियुक्त समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध […]

Continue Reading