आजमगढ़ में देर रात गो- तस्कर और पुलिस में हुई मुठभेड़, आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद जिले के थाना गंभीरपुर क्षेत्र में बीती रात पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मौके से अवैध तमंचा, बाइक और नगदी बरामद हुई है। आपको बता दे की थाना गंभीरपुर पुलिस टीम को देर रात सूचना मिली कि एक अपराधी मोटरसाइकिल से विषहम तिराहे पर खड़ा होकर किसी वारदात की फिराक में है और उसके पास अवैध तमंचा है। सूचना पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मय पुलिस बल मौके पर पहुँचे। पुलिस को देखकर अपराधी ने अपने को घिरा देख जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन जब आरोपी नहीं माना तो पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी सोनू उर्फ मेराज उर्फ पिंटू पुत्र जान मोहम्मद निवासी बघरवारा मटियारी थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर के दाहिने पैर में गोली लगी।
घायल हालत में उसे रात करीब 1:30 बजे पुलिस हिरासत में लेकर पीएचसी मुहम्मदपुर भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और ₹19,470 नगद बरामद किया। इस पूरे मामले में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर जनपद मऊ में पशु तस्करी के कई मामले दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *