आजमगढ़ मारपीट मामले में आठ वें दिन दर्ज हुआ मुकदमा, धरने पर बैठे थे ब्लॉक प्रमुख व मंडल अध्यक्ष

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद के ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा विक्रांत सिंह के द्वारा विगत 05/10/2025 को दिए गए तरवां SHO की संदेहात्मक एवम पक्षपात कार्यवाही के प्रति धरने के उपरांत जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर के हस्तक्षेप एवं कप्तान आजमगढ़ के द्वारा प्रकरण की जांच के उपरांत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और वादी का मेडिकल भी करा लिया गया है। बता दे कि बीती 4/10/2025 को तरवां थाना अंतर्गत मारपीट का मामला प्रकाश में आया जिसमें थानाध्यक्ष की भूमिका पर पक्षपात के आरोप लगे थानाध्यक्ष द्वारा हरिजन समाज के लोगों का मुकदमा 05/10/2025 को पंजीकृत कर लिया गया और विपक्षी राजभर समाज के गंभीररूप से घायल व्यक्ति जिसे 26 टांके लगे उसका मुकदमा न लिख कर उसे और उसके परिजनों को थाने से दुर्व्यवहार कर भागा दिया गया , जिसकी सूचना ब्लॉक प्रमुख पल्हना को दी गई इसके बाद भी SHO चंद्रदीप कुमार द्वारा संतोषजनक कार्यवाही और जवाब न मिलने पर ब्लॉक प्रमुख पल्हना और मंडल अध्यक्ष भाजपा थाने पर पहुंच गए क्षेत्र में ये खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तरवा थाने का घेराव कर लिए , जिसके उपरांत CO लालगंज एवम SP RURAL , SP आजमगढ़ के हस्तक्षेप और जांच के आदेश के बाद धरना समाप्त हुआ , जांच के उपरांत SHO प्रथम दृष्टि में दोषी पाए गए और राजभर समाज के लोगों का मुकदम 12/10/2025 को दर्ज कर लिया गया। ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू ने कहा न्याय के लिए कहीं भी कभी भी और किसी के लिए किसी के भी खिलाफ जाना होगा तो पीछे नहीं हटेंगे , योगी जी और मोदी जी के मार्गदर्शन में भाजपा का हर कार्यकर्ता न्याय और विकास के लिए तत्पर रहता है और रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *