आजमगढ़: रोडवेज बस चालकों और परिचालकों का हुआ नेत्र परीक्षण, यातायात पुलिस ने दी सड़क सुरक्षा की सीख

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। यातायात माह नवम्बर-2026 के तहत शनिवार को रोडवेज परिसर आजमगढ़ में बस चालकों एवं परिचालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में रोडवेज बस चालकों और परिचालकों की आंखों की जांच की गई।शिविर में स्वास्थ्य विभाग की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शैल बाला एवं उनकी टीम ने चालकों और परिचालकों का नेत्र परीक्षण किया। इस दौरान यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में बस चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की।कार्यक्रम में परिवहन विभाग से एआरटीओ अतुल कुमार यादव, अमित यादव, यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार, यातायात पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा रोडवेज के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।शिविर का उद्देश्य बस चालकों की आंखों की जांच कर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *