सोशल मीडिया पर गाली-गलौज एवं धमकी भरे पोस्ट करने वाले युवक के विरुद्ध “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और धमकी भरे पोस्ट करने के मामले में तहबरपुर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत की गई।तहबरपुर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर गैंग संस्कृति, दबंगई और भड़काऊ पोस्ट करने वाली आईडी को चिन्हित किया। जांच के दौरान प्रियांशु चौरसिया (21) निवासी बेलवा बिशुनपुर की इंस्टाग्राम आईडी priyanshuu0001 पुलिस के संज्ञान में आई।पुलिस के अनुसार युवक को सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट न करने के लिए समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके द्वारा उग्र होकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने की स्थिति उत्पन्न की गई। इसके बाद पुलिस ने धारा 170/126/135 BNSS के तहत उसे करीब 11:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई और धमकी भरे पोस्ट करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *