

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। PDA जनचौपाल में पहुंचे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने किसानों, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है और समय पर खाद-पानी की भी समस्या बनी हुई है। किसान जब कृषि के जरिए तरक्की करेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा।शिवपाल यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं और प्रदेश की बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब सरकार से तंग आ चुकी है।आजम खान और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर शिवपाल यादव ने कहा कि यूनिवर्सिटी को आजम खान ने मेहनत और चंदा जुटाकर बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से आजम खान, उनके बेटे और परिवार के खिलाफ मुकदमों के जरिए अन्याय किया गया। शिवपाल ने कहा कि जनता इस पूरे मामले को देख रही है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आजम खान और उनके परिवार को न्याय और पूरा सहयोग दिया जाएगा तथा भेदभाव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।खबर और हेडिंग के साथ दीजिए
