आजमगढ़ CCTV में कैद मंदिर चोरनी गिरफ्तार, चांदी का मुकुट-नथुनी बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के नई बाजार स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए चांदी के मुकुट, पीली धातु की नथुनी और नगदी बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को दोपहर करीब 2:38 से 2:45 बजे के बीच महिला मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर दाखिल हुई और रामदरबार व दुर्गा माता के गर्भगृह में पहुंचकर आभूषण व नगदी चोरी कर ली। चोरी का सामान उसने झाड़ियों में छिपा दिया था। मामले में 6 सितंबर को सरायमीर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।8 सितंबर को पुलिस ने अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक सफेद धातु का चपटा मुकुट, पीली धातु की नथुनी और 403 रुपये नगद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ जौनपुर और अंबेडकरनगर के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी के माल से संबंधित अपराध और आबकारी अधिनियम के कुल सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल धीरज मिश्रा, कांस्टेबल आलोक सिंह और महिला कांस्टेबल संजू सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *