

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते तमसा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। बारिश के कारण लोगों की रोजमर्रा की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। तमसा नदी के आसपास और निचले इलाकों में पानी बढ़ने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण गाय-गोरुओं को चराने में भी दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर खेतों और रास्तों में पानी जमा होने से पशुओं को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर रखने और जरूरत के अनुसार पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो समस्या और बढ़ सकती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि प्रभावित इलाकों में तत्काल ध्यान दिया जाए और लोगों व पशुपालकों की हरसंभव मदद की जाए।
