आजमगढ़ फावड़े से महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। देवगांव थाना क्षेत्र के चकिया भगवानपुर गांव में खेत में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को दिलीप यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके खेत में जबरदस्ती पानी बहाया जा रहा था। उसकी मां चन्दा यादव ने इसका विरोध किया तो रवि यादव ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।मामले में देवगांव थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत 19 अगस्त को चौकी प्रभारी लालगंज उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ पाण्डेय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रवि यादव पुत्र प्रताप यादव निवासी चकिया भगवानपुर को रेतवाचन्द्रभानपुर तिराहे से करीब 50 मीटर पहले गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक फावड़ा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हे0का0 जितेन्द्र, का0 अवधेश कुशवाहा और का0 अमन तिवारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *