

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, कोटवा परिसर में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वी.के. विमल ने किसानों को मक्का की वैज्ञानिक खेती, खरीफ फसलों की बेहतर देखभाल तथा मौसम के दौरान फसलों और पशुओं को रोगों से बचाने के उपाय बताए। वहीं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. रणधीर नायक ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती, धान की समय पर रोपाई और अरहर की वैज्ञानिक खेती पर विस्तार से जानकारी दी।उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए फार्मर रजिस्ट्री के महत्व और उससे मिलने वाले लाभों के बारे में किसानों को जागरूक किया।कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, लघु सिंचाई, नलकूप, दुग्ध विभाग, बैंक तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
