




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आज़मगढ़। शहर के बलरामपुर स्थित एडवांस कंप्यूटर करियर इंस्टीट्यूट (एसीसीआई ) परिसर में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। इस शिविर में 26 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर जय आज़मगढ़ सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष राकेश निषाद ने अपने जन्मदिन के मौके पर रक्तदान कर लोगों को हर खास मौके पर महादान करने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रबंधक सीताराम निषाद ने कहा कि रक्तदान से न केवल मानव जीवन की रक्षा की जा सकती है, बल्कि भविष्य के लिए ब्लड बैंक को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इससे बड़ा कोई मानव सेवा का कार्य नहीं है। रक्तदान करने वालों में सीताराम निषाद अनिकेत, गौतम कुमार ,अंकित,अजय सरोज ,रवि ,राकेश,जयकिशन, राजन आदि रहे। शिविर को सफल बनाने में अश्वनी सिंह, अभिषेक तिवारी राकेश निषाद, रामाश्रय निषाद, अंकित यादव, रवि राज पाल, राकेश सरोज, अनिकेत यादव, अमित निषाद, राजन निषाद उर्फ गोलू निषाद, गौतम कुमार, संजय निषाद, गौरी, जितेंद्र गुप्ता (सीएफसीसीएफसी इवेंट), जय किशन यादव, अजय सरोज आदि शामिल रहे।
