


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त शस्त्र धारको के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के संस्तुति के बाद जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ महोदय रविद्र कुमार के अनुमोदनोपरांत की गयी कठोर कार्यवाही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। आजमगढ़ के शस्त्र लाइसेंस धारक के 01 शस्त्र लाइसेंस निरस्त/निलंबित किए गए हैं, जो विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इन व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत हैं एवं इनके कृत्यों से लोकशांति, जनसुरक्षा व आमजन में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। अतः इनके पास शस्त्र रहना जनहित में नहीं पाया गया। अब तक कुल 70 शस्त्र लाइसेन्स निलंबित/निरस्त किये जा चुके हैं। निरस्त/निलंबित शस्त्र लाइसेंस शशिकान्त राय पुत्र जयप्रकाश राय निवासी बरसवां, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ (शस्त्रः राइफल गन – निरस्त)।
