गोरखपुर में भाजपा की बड़ी बैठक: प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को धार देने पर मंथन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,गोरखपुर में महापंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वेदांता ग्रुप ऑफ कॉलेज के सभागार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर व्यापक चर्चा हुई।बैठक में अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने संगठन को सशक्त बनाने, प्रशिक्षण के जरिए कार्यकर्ताओं की दक्षता बढ़ाने और जनसंपर्क को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।इस दौरान अब तक संपन्न बैठकों की समीक्षा भी की गई, जिसमें अभियान की प्रगति, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और आने वाले कार्यक्रमों की दिशा तय की गई। साथ ही आगामी प्रशिक्षण सत्रों को अधिक व्यवस्थित और परिणामोन्मुख बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।निर्देशों में कहा गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को व्यवहारिक, सरल और समसामयिक बनाया जाए। विषय विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रश्नोत्तर सत्र, समूह चर्चा और प्रायोगिक गतिविधियों पर विशेष बल देने की बात कही गई।इसके अलावा प्रत्येक सत्र का नियमित मूल्यांकन, फीडबैक प्रणाली और समयबद्धता व अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि इस महाअभियान के तहत प्रत्येक जिले और मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और आगामी रणनीतियों की जानकारी दी जा सके। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।बैठक में प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, साकेत सिंह, छड़े लाल निगम, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, प्रभारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *