आजमगढ़ थाने की बोलेरो के सामने युवक ने बनाई “भौकाल” वाली रील, वीडियो वायरल

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा पुलिस की बोलेरो के सामने “भौकाल” वाली रील बनाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है।बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में एक युवक शर्ट के बटन खोलकर रंगदारी से जुड़े गाने पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि युवक यह रील थाने की बोलेरो गाड़ी के ठीक सामने खड़े होकर बनाता नजर आ रहा है।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र की पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर युवक की पहचान करने में जुटी हुई है।पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और स्थान की पुष्टि की जा रही है। जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *