


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दो पूर्व प्रधानों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी बस्ती में पूर्व प्रधान सिधारी द्वारा अनुसूचित कब्रिस्तान की भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कराया जा रहा था।बताया जा रहा है कि बस्ती के ही शंकर और सेठ ने इस मामले को लेकर दूसरे पूर्व प्रधान सफदर को मौके पर बुलाया और पंचायत के माध्यम से कब्रिस्तान की जमीन पर हो रहे निर्माण को रुकवाने का अनुरोध किया।सफदर द्वारा निर्माण कार्य रोकने की बात कही गई, जिससे विवाद बढ़ गया।आरोप है कि इसी दौरान सिधारी और उनके परिजनों ने मिलकर पूर्व प्रधान सफदर पर हमला कर दिया। पूरी घटना वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखी जा सकती है कि किस प्रकार से घर की महिलाओं ने भी पूर्व प्रधान के ऊपर हमला कर दिया है।मारपीट में सफदर घायल हो गए और लहूलुहान हो गए।घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पूर्व प्रधान सफदर गंभीरपुर थाना के गैंगस्टर हैं। और उन्हीं के ऊपर हमला गांव के ही पूर्व प्रधान सिधारी और उनके परिवार वालों द्वारा किया गया है। जो कि क्षेत्र में पूरा चर्चा का विषय बना हुआ है।
