आजमगढ़:पुरानी जेल तिराहे के पास सड़क जाम करने पर 5 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता,आजमगढ़।शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी जेल तिराहे पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे लगभग 50 की संख्या में महिला और पुरुषों द्वारा सड़क जाम करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, अवैध रूप से सड़क पर खड़े और बैठकर आवागमन बाधित कर दिया गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में स्कूल वाहन, एम्बुलेंस सहित अन्य जरूरी वाहन फंस गए। स्कूली बच्चे और मरीज वाहनों में बैठे परेशान होते रहे। सूचना पर उपनिरीक्षक सूर्यपाल मय हमराह आरक्षी अखिलेश यादव मौके पर पहुंचे। वहीं चौकी प्रभारी एलवल प्रियंका तिवारी, चौकी प्रभारी रोडवेज सौरभ त्रिपाठी तथा कोबरा टीम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, जाम के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग गलियों से निकलने का प्रयास करते दिखे। पुलिस द्वारा जाम लगाए लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों नेपुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। काफी मशक्कत के बाद बिजली-पानी बहाल कराने के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया गया। मौके पर आरक्षी द्वारा फोटो और वीडियो भी बनाए गए। पुलिस के अनुसार, काशीराम आवास के केसरी देवी, सोनी, सावित्री, दयाराम, सत्येंद्र सहित लगभग 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एफआईआर सीसीटीएनएस प्रणाली पर पंजीकृत की गई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला कोतवाली नगर का है जहां पुरानी जेल तिराहे के पास कुछ लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली के उप निरीक्षक सूर्य पाल ने थाना कोतवाली में 5 नामजद और 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। मामले की विवेचना की जा रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *