आजमगढ़ 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी व हिस्ट्रीशीटर पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।पुलिस के अनुसार 24 फरवरी की रात थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर पशु तस्कर अवैध हथियार के साथ सोनवारा से बड़ैला ताल की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने छैला इनार तिराहे पर घेराबंदी की।बताया गया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन असंतुलित होकर गिर पड़े। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।घायल बदमाश की पहचान नसीम उर्फ लम्बू (40) पुत्र दिलशेर निवासी ग्राम कोटिला, थाना रानी की सराय के रूप में हुई। उसे पुलिस हिरासत में लेकर उपचार के लिए सीएचसी रानी की सराय भेजा गया।मौके से पुलिस ने एक देशी तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस, दो जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की। बाइक को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।पुलिस ने इस संबंध में थाना रानी की सराय में दो मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें बीएनएस की धाराएं तथा आर्म्स एक्ट शामिल हैं।पुलिस के अनुसार घायल अभियुक्त के खिलाफ हत्या के प्रयास, गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न थानों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *