पुलिस की पाठशाला’ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने दूर की छात्र-छात्राओं की झिझक, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर किया जागरूक

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़।पुलिस की पाठशाला’ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने दूर की छात्र-छात्राओं की झिझक, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर किया जागरूक बढ़ते अपराधों, विशेषकर सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं फेक आईडी के माध्यम से हो रहे अपराधों को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेलइसा में आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ.अनिल कुमार द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग अत्यंत सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में फेक आईडी के माध्यम से छात्राओं एवं महिलाओं को परेशान करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसी किसी भी स्थिति में भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, पुलिस हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। किसी भी प्रकार की समस्या, चाहे छोटी हो या बड़ी, को नजरअंदाज न करें और तत्काल पुलिस को सूचित करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं की झिझक दूर करते हुए उन्हें खुलकर अपनी समस्याएं रखने का अवसर प्रदान किया। संवाद के दौरान कई छात्राओं द्वारा फेक आईडी से परेशान किए जाने तथा स्कूल-कॉलेज आते-जाते छेड़छाड़ जैसी समस्याएं साझा की गईं, जिनका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सरल, संवेदनशील एवं प्रभावी ढंग से समाधान बताया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं एंटी रोमियो स्क्वाड जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपात सेवा 112, महिला सहायता नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। विद्यालय प्रबंधन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा की गई तथा संचालन शिक्षिका द्वारा किया गया। आजमगढ़ पुलिस छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं विश्वास सुदृढ़ करने हेतु निरंतर ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *