

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़ पुलिस लाइन परिसर ग्राउंड में आयोजित हुई 04 दिवसीय वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात व क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन द्वारा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।पुलिस कर्मियों को खेल के प्रति जागरुक करने एवं शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनपद के सभी सर्किल की टीमें, पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन की टीमों सहित कुल 08 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, प्रतिसार निरीक्षक लाइन्स आजमगढ़ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
