आजमगढ़ डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का MLC विजय बहादुर पाठक ने किया उद्घाटन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड आजमगढ़ द्वारा डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। यह प्रदर्शनी 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक आयोजित की गई है।मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामोद्योगी इकाइयों एवं संस्थाओं से उनके उत्पादों और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।मुख्य अतिथि एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने खादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने जीवन में खादी को विशेष स्थान दिया और स्वदेशी को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताया। उन्होंने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना की जानकारी देते हुए लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि ग्रामीण उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और ग्रामोद्योग को मजबूती देने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। आमजन को चाहिए कि वे अधिक से अधिक खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की खरीदारी करें, जिससे ग्रामीण कारीगरों और उद्यमियों को सीधा लाभ मिल सके।प्रदर्शनी में चार प्रकार के चरखे लगाए गए हैं, जिन्हें विधान परिषद सदस्य ने स्वयं चलाकर देखा। इस दौरान बुनकरों ने चरखे के माध्यम से रूई से धागा बनाकर उपस्थित लोगों को उसकी प्रक्रिया भी दिखाई।कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सहायक वित्तीय नियंत्रक उद्योग मुख्यालय लखनऊ महेंद्र यादव, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, उपयुक्त उद्योग साहब सरन रावत, ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र आहोपट्टी के प्राचार्य पवन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *