

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद के थाना सिधारी में समाधान दिवस का किया गया आयोजन इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा आमजन की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
➡ थाना सिधारी पर प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतू सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिये गये।
➡ राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर निस्तारण हेतू निर्देशित किया गया।
➡ कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर पारदर्शी एवं त्वरित समाधान की कार्यवाही की गई। पुलिस-प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
