आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा किया गया थाना महराजगंज का वार्षिक निरीक्षण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा थाना महराजगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी बूढनपुर अनिल कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहे। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिये गये।

➡ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली गई तथा गार्द का निरीक्षण किया गया।

➡थाना कार्यालय में अभिलेखो का अवलोकन किया गया, अभिलेखों के अवलोकन से प्रविष्टिया अद्यावधिक न होने पर पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

➡हिस्ट्रीशीटरों की निरन्तर निगरानी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

➡थाना परिसर की साफ-सफाई संतोष जनक पायी गयी।

➡प्रभारी निरीक्षक महराजगंज को अपने अधीनस्थों की समस्या का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

➡मेस में भोजन बनाने वाले अनुचर को स्वयं साफ सफाई रखने एवं मेन्यू के अनुसार ही प्रतिदिन भोजन समय से तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡आपराधिक सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु ब्रीफ किया गया व गोष्ठी में यातायात व्यवस्था,यातायात नियमों का पालन, सामाजिक सौहार्द बनाये रखने हेतु कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत किये जाने वाले कार्य आपराधिक सूचनाओं के आदान-प्रदान में बेहतर तालमेल रखा जाय।

➡थाना परिसर में खड़े वाहनों को नियमानुसार निस्तारण किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

➡ थाना प्रांगण में आये फरियादियो से वार्ता कर उनकी समस्याओ को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

➡अवैध शराब एवं मादक पदार्थ किसी भी दशा में बिक्री नही होने पाये, अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही किया जाये।

➡ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गयी, इनकों सीसीटीवी कैमरा लगवाये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

➡गली, मोहल्लों व सड़कों पर अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

➡वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

➡ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के चौकीदारों के साथ गोष्ठी की गयी जिनसे आपराधिक सूचनाओं को प्रदान किये जाने की अपेक्षा की गयी तथा इनकों अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *