आज़मगढ़ में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से हत्यारोपी बंदी फरार, SSP ने 25 हज़ार का घोषित किया इनाम

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आज़मगढ़। मंडलीय कारागार का एक बंदी इलाज के दौरान जिला अस्पताल से फरार हो गया। बंदी को 6 दिसंबर को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मिली जानकारी के अनुसार फरार बंदी की पहचान उदय उर्फ गुजराती के रूप में हुई है। वह गुजरात के अहमदाबाद थाना ईसानगर का निवासी है, जबकि उसका हाल पता गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र का है। हत्या के मुकदमे में बंद उदय को 6 सितंबर 2021 को प्रशासनिक आधार पर गोरखपुर जेल से आज़मगढ़ जेल भेजा गया था। पिछले चार वर्षों से वह यहां बंद था।बताया जा रहा है कि उदय की तबीयत लंबे समय से खराब रहती थी और उसे हर 15 दिन में अस्पताल लाना पड़ता था। पाइल्स और खून की कमी की समस्या के चलते उसे 6 दिसंबर को फिर से मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को तड़के वह टॉयलेट के लिए उठा और मौके का फायदा उठाकर सुरक्षा में लगे जेलकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। काफी देर तक न मिलने पर दोनों सुरक्षा कर्मी उसकी तलाश में जुटे, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर मामले की सूचना जेल प्रशासन को दी गई। काफी खोज के बाद भी जब बंदी का पता नहीं चला तो जेल प्रशासन ने शहर कोतवाली पुलिस को।सूचना दी। पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी है। वही मामले में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि फरार बंदी उदय उर्फ ‘गुजराती’ के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *