आजमगढ़ महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के कुलपति कार्यालय में छात्र संगठन के पोस्टर का किया विमोचन, विश्वविद्यालय के छात्रों में आक्रोश जांच की की मांग

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद के महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में एक छात्र संगठन के पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें माननीय कुलपति, कुलसचिव एवं एक प्रोफेसर उपस्थित थे तथा कुलपति महोदय स्वयं पोस्टर हाथ में लिए हुए दिखे। चूंकि विश्वविद्यालय सार्वजनिक निधि से संचालित शैक्षणिक संस्था है तथा कुलपति कार्यालय एक आधिकारिक प्रशासनिक स्थान है, इसलिए किसी भी छात्र संगठन के प्रचार हेतु इस प्रकार के पोस्टर विमोचन का आयोजनः विश्वविद्यालय प्रशासन की तटस्थता और मर्यादा के विपरीत है,शैक्षणिक वातावरण एवं समान अवसरों की भावना को प्रभावित कर सकता है। छात्रों एवं कर्मचारियों पर अप्रत्यक्ष दबाव या पक्षपात की भावना उत्पन्न कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *