बाहुबली सपा विधायक रमाकांत यादव की कोर्ट में हुई पेशी, फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा में लाया गया आजमगढ़

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज पेशी हुई। यह पेशी तीन मामलों में हुई, जिनमें अहिरौला थाना क्षेत्र का फरवरी 2022 का जहरीली शराब कांड और 2020 में कोविड-19 पर दिए गए विवादित बयान और अनाज वितरण में भीड़ जुटाने को लेकर दो नए मामले शामिल हैं। रमाकांत यादव को उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ जेल से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आजमगढ़ कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कई थानों की फोर्स तैनात की गई थी।अधिवक्ता रविंद्र यादव ने कहा कि उनके मुवक्किल को फर्जी मुकदमों में फंसाया गया है। रमाकांत यादव पर कुल 9 मामले एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे थे, जिनमें 6 मुकदमे पहले ही निपट चुके हैं। वर्तमान में तीन मामले चल रहे हैं, जिनकी अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी। कोविड-19 मामले में मार्च 2020 में सिधारी थाने में रमाकांत यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय उन्होंने कोरोना वायरस को अफवाह बताते हुए विवादित बयान दिया था। और अपने आवास पर अनाज वितरण में भीड़ जुटाने का आरोप है। तत्कालीन डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे के आदेश पर उनके खिलाफ पुलिस ने गुमराह करने का मुकदमा दर्ज किया। रमाकांत यादव आजमगढ़ से चार बार सांसद और पांचवीं बार विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *