आजमगढ़ यातायात माह-2025 के अंतर्गत हेलमेट वितरण व जनजागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में “यातायात माह-2025” के अवसर पर आज दिनांक 05.11.2025 को क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित काली मंदिर तिराहे पर विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति नियंत्रण एवं मोबाइल का प्रयोग न करने जैसे नियमों की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस आजमगढ़ द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *